
बिहार
जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती
पटना- 27 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्हें पटना के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता में भर्ती कराया गया है।
जीतन राम मांझी की तबीयत शनिवार शाम ही बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद वह गया से पटना पहुंचे और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें उपचार के लिए आईसीयू में रखा गया है। एडमिट कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनका मेडिकल चेकअप किया है। उनकी एमआरआई और सीटी स्कैन कराई गई है। इसमें हल्के स्ट्रोक की बात सामने आई है। फिलहाल जीतन राम मांझी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।



