
जीएनआईओटी संस्थान समूह द्वारा मेधावी छात्रवृत्ति एवं कोविड मृतक आश्रित छात्रवृत्ति की घोषणा
पटना- 12 मार्च। मेधावी छात्रों की बौद्धिक प्रतिभा को पहचानते हुए प्रबंधन,इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के लिए पहली पसंद के संस्थान, जीएनआईओटी संस्थान समूह, ग्रेटर नोएडा ने 12 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की है। इस छात्रवृत्ति में सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान को ध्यान में रखते हुये छात्राओं हेतु जिम्स-शक्ति तथा सामाजिक कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए कोविड़ मृतक आश्रित छात्रवृत्ति,सशत्र सेना पाल्य छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।
जीएनआईओटी संस्थान समूह का मानना है कि आर्थिक विपन्नता एक होनहार छात्र के लिए रोड़ा नहीं होना चाहिए, संस्थान का यह भी मानना है कि बिहार एवं झारखण्ड की बौद्धिक प्रतिभा को उच्च शिक्षा के लिए समान अवसर दिया जाना चाहिए। जीएनआईओटी का छात्रवृत्ति कार्यक्रम इस दिशा में सबसे व्यापक कार्यक्रमों में से एक है। संस्थान विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों जैसे पीजीडीएम, एमबीए, एमसीए, बीटेक, एमटेक,बीबीए,बीसीए,बीकाम,बीकाम (आनर्स), बीएससी (कम्प्युटर साइंस),में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए छात्रों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है।
बी.टेक कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले छात्रों को 12 वीं कक्षा और जेईई-मेन में उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति की पेशकश की जा रही है। पीजीडीएम और एमबीए में प्रवेश चाहने वालों के लिए, छात्रों को स्नातक और कैट,मैट,जैट,गैट आदि में उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति की पेशकश की जा रही है।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा संचालित पीजीडीएम कोर्स, जीएनआईओटी संस्थान समूह का एक फ्लैगशिप प्रोग्राम है, जो इस सहस्त्राब्दी के समग्र विकास पर केंद्रित है। इंडस्ट्री 4.0 की तर्ज पर इस कार्यक्रम को पीजीडीएम 4.0 नाम दिया गया है। कार्यक्रम का नाम ही पाठ्यक्रम के बारे में बहुत कुछ बताता है इस कोर्स में 10 से अधिक कौशल विकास प्रशिक्षण एवं प्रमाणन, गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम और चाणक्य टॉक सीरीज़ कुछ मुख्य आधार हैं। आज की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम को इस प्रकार विकसित किया गया है जो युवा प्रबंधकों को व्यवसाय प्रबंधन के अलावा उद्यमिता हेतु प्रेरित कर तैयार करता है, इस दिशा में संस्थान ने अटल इनक्यूबेशन सेंटर, बिमटेक के साथ समझौता किया है जिसमे भारत सरकार द्वारा नए उद्यमी तैयार किये जाते हैं। इस संस्थान में वैश्विक एक्सपोजर को बढ़ावा देने के लिए एआईबीपीएम, इंडोनेशिया के साथ समझौता किया है जिसके माध्यम से युवा प्रबंधकों को वैश्विक रोजगार हेतु तैयार किया जाता है। एआईबीपीएम,इंडोनेशिया का नुसंत्रा प्रोजेक्ट छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों,देशों एवं शहरों के छात्रों के साथ मिलकर काम करने का मौका देती है।



