
बिहार
जिला परिषद प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
मधुबनी। सहायक पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने जयनगर से लदनियां थाना कार्यालय आने के क्रम में एनएच 227 (104) पर तेनुआही के पास बिना परमीशन के चुनाव प्रचार वाहन को जब्त किया। उन्होंने लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को जब्त वाहन मालिक एवं सम्बंधित प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कृषि समन्वयक शिवकुमार सिंह के लिखित शिकायत पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। केस में जिला परिषद सदस्य पद क्षेत्र संख्या-18 लदनियां से प्रत्याशी सोनी देवी,वाहन मालिक एवं वाहन चालक रामकुमार कामत को आरोपित किया गया है। आरोपित वाहन चालक रामकुमार कामत को जमानत पर रिहाई किया गया।



