स्पोर्ट्स

जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद टीम में शामिल

हरारे- 16 अगस्त। भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।

अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में वाशिंगटन सुंदर के प्रतिस्थापन के रूप में शाहबाज अहमद को नामित किया है।

इंग्लैंड में काउंटी मैच खेलने के दौरान सुंदर का कंधा चोटिल हो गया था। भारत 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे खेलेगा।

केएल राहुल टीम की अगुवाई करेंगे। इससे पहले,शिखर धवन को जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का नेतृत्व करना था। लेकिन केएल राहुल के फिट होने के बाद धवन को उपकप्तान बनाया गया।

इससे पहले 30 जुलाई को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली भारतीय टीम की घोषणा की गई थी। विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल त्रिपाठी को 2022 के संस्करण में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 14 मैचों में 37.55 की औसत से 413 रन बनाए और तीन अर्द्धशतक लगाए। वह अपनी टीम की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

भारत के दिग्गज एवं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के वर्तमान प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे के लिए मुख्य कोच की भूमिका में होंगे।

राहुल द्रविड़ को 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले ब्रेक दिया गया है। भारत का अभियान 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से शुरू होगा।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उप-कप्तान),रुतुराज गायकवाड़,शुभमन गिल,दीपक हुड्डा,राहुल त्रिपाठी,ईशान किशन (विकेटकीपर),संजू सैमसन (विकेटकीपर),शाहबाज अहमद,शार्दुल ठाकुर,कुलदीप यादव,अक्षर पटेल,अवेश खान,प्रसिद्ध कृष्णा,मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button