ताज़ा ख़बरें

जापान में भूस्खलन की चपेट में आए अनेक वाहन चालक लापता

टोक्यो- 24 दिसंबर। जापान के नारा प्रांत में राष्ट्रीय मार्ग 169 पर 24 घंटे पहले हुए भूस्खलन की चपेट में आए वाहनों और लोगों की तलाश की जा रही है। इस दौरान एक वाहन चालक को बचा लिया गया है।

जापान के प्रमुख अखबार जापान टाइम्स के अनुसार नारा प्रांत में शनिवार को भूस्खलन के दौरान कई कारें फंस गई हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी टीमों के साथ कारों और उनके चालकों की तलाश कर रहे हैं। राहत और बचाव अधिकारियों के अनुसार इस दौरान एक 50 वर्षीय कारचालक की तलाश कर ली गई है। उसे सकुशल निकाल लिया गया है। यह व्यक्ति करीब सात घंटे तक वाहन के साथ फंसा रहा। इस स्थान पर मई में भी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ था। इस व्यक्ति का कहना है कि उसके आगे कई कारें चल रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि लापता कारों और लोगों की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button