
बिहार
जस्टिस संजीव ने हाईकोर्ट के जज के रूप में ली शपथ
पटना- 01 जनवरी। राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने शनिवार को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ग्रहण किया । पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने हाईकोर्ट के शताब्दी भवन के लॉबी में सुबह ग्यारह बजे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटना हाईकोर्ट के जज, अधिवक्तागण, विभिन्न अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी और हाईकोर्ट के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



