
पटना। सीएम नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में बिहारियों की हुई हत्या पर सोमवार को कहा कि सरकार को पूरी मजबूती के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सरकार को निरंतर सचेत रहने की भी जरूरत है। सीएम नीतीश सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार से बाहर काम करने गए लोगों को टारगेट किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि ऐसे लोगों को पूरी सुरक्षा सरकार देगी। इस संबंध में बिहार सरकार ने वहां की सरकार से बात की है। तथा राज्य के अधिकारियों को निरंतर एक दूसरे के संपर्क में रहने का आदेश दिया है।



