बिहारभारत

जम्मू-कश्मीर की शांति में जो भी खलल डालेगा उससे हम सख्ती से निपटेंगे: गृहमंत्री

श्रीनगर- 23 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन श्रीनगर में यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं कि जम्मू-कश्मीर की शांति में जो भी खलल डालना चाहेगा उससे हम सख्ती से निपटेंगे। शाह ने कहा कि जम्म-कश्मीर में विकास की जो यात्रा शुरू हुई है उसमें कोई भी रोड़ा नहीं अटका पाएगा। गृह मंत्री ने यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने 70 साल में जम्मू-कश्मीर को क्या दिया 87 विधायक, 6 सांसद और तीन परिवार। प्रधानमंत्री मोदी ने पंचायत चुनावों में करीब 30 हजार चुने हुए प्रतिनिधि देने का काम किया है जो आज लोगों की सेवा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्रीनगर-शारजाह अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम इसे आज से खोलने की घोषणा करते हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्र शासित प्रदेश में अधिक निवेश लाने में मदद मिलेगी। इससे पहले शनिवार को यहां पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में शाह ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाओं और हाल ही में आतंकियों द्वारा अल्पसंख्यकों व बाहरी राज्यों के श्रमिकों की हत्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चुनिंदा हत्याओं, व आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। श्रीनगर के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार आतंकी हमले में मारे गए सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के निवास स्थान पर जाकर की। शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी का पत्र सौंपा। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह सुबह से लेकर शाम तक जम्मू में ही रहेंगे। हालांकि खराब मौसम के चलते गृहमंत्री की जम्मू के भगवती नगर में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है। शाह 25 अक्टूबर की दोपहर बाद श्रीनगर से दिल्ली लौटेंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय दौरे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button