क्राइम

छोटे भाई ने मां को पीटा, बड़े भाई ने की हत्या

नई दिल्ली- 16 दिसंबर। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई की हर कोई सुनकर सन्न रह गया। छोटे भाई के खराब आदत से परेशान और मां की पिटाई से गुस्से में आये बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता के साथ मिलकर भाई की बॉडी को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की लेकिन जब सफल नहीं हुआ और आरोपित की मां घर पहुंची, तो उसने आरोपित बेटे को थाने में जाकर सरेंडर करके मामले की जानकारी देने के लिए कहा। फिर पुलिस को इस हत्या की वारदात के बारे में पता चला।

डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया की 14 दिसम्बर को ललित कुमार नाम का एक सख्स मंगोलपुरी थाना आया और उसने बताया की कल उसने अपने भाई जयकिशन उर्फजयचंद की हत्या कर दी है। जो तीसरी मंजिल पर रहता था, उसने हत्या करने के बाद भाई के शव को उसके घर के पास पार्क में फेंक दिया है। इस पर मंगोलपुरी थाना की टीम मौके पर पहुंची और ललित की निशानदेही के आधार पर उसके घर के पास चादर में लिपटा शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका छोटा भाई जयकिशन नशे का आदी था और पैसों के लिए परिवार के लोगों से झगड़ा करता रहता था। 12 दिसम्बर की शाम को उसके भाई ने घर से निकली अपनी मां को पीटा था। जिसके बारे में जब आरोपी को पता चला तो उसने अगले दिन 13 दिसम्बर को जब उसके पिता और भाई आकाश अपने काम पर गए तो उसने अपने भाई के सिर पर हथौड़े से वार करके शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। उसने जयकिशन की हत्या के बारे में अपने परिजनों को बताया। उसने अपने पिता के साथ शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा और घर लौट आया।

उसकी मां भी 13 दिसम्बर की शाम को घर लौट आई। उसकी मां ने उसे थाने चलने के लिए कहा, जिसके बाद वह थाने मंगोलपुरी आया और सारी सच्चाई बताई। उसके बाद मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपित ललित और उसके पिता ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और चाकू को बरामद किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button