भारत

छत्तीसगढ़ का रुका हुआ विकास तेजी से आगे बढ़ना शुरू हो गया है: राजनाथ सिंह

रायपुर- 09 मार्च। छत्तीसगढ़ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने विस चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी किसानों को स्वागत करता हूं। छग को पांच वर्षों में कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया था। विष्णुदेव की सरकार बनते ही रुका हुआ विकास तेजी से आगे बढ़ना शुरू हो गया है। भाजपा अब संवारने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अंदर अद्भुत सामर्थ्य है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है। हमें अपने किसान भाइयों को बढ़ाना पड़ेगा, तब छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ सकेगा। छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर मुझे पूरा विश्वास है। मिट्टी से सोना निकाल सकता है तो वो किसान है। किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारी सरकार खड़ी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, बेरोजगार काे लेकर काम करना होगा। उसी दिशा में हमने कदम आगे बढ़ाया है। जिस प्रकार की नीतियां हमारे प्रधानमंत्री ने बनाई है, उससे हिन्दुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी से बाहर हो चुकी है। हमने घर-घर तक पानी भेजने का काम किया। कांग्रेस ने एक भी काम नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की जनता गरीब हो चुकी है, लेकिन जनता जागरूक है।

उन्होंने कहा कि खेती में उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसान खाद डालते हैं। अमेरिका में एक बोरी यूरिया खाद की कीमत तीन हजार रुपये है, वहीं भारत में 300 रुपये में एक बोरी यूरिया खाद मिलाता है। रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, सभी देश में महंगाई बढ़ी है, लेकिन किसी भी सूरत में हम किसानों का परेशान नहीं होने देंगे। यह मेरी नहीं यह मोदी की गारंटी है।

मोटे धान की वकालत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी भी मोटा अनाज खाते हैं, मैं भी मोटा अनाज खाता हूं। सीएम के साथ जब मैं खाना खा रहा था, तब मैंने उनको कहा था कि आप भी मोटा अनाज खाइए, कभी सवाथ्य्य नहीं बिगड़ेगा। जी 20 सम्मेलन में विदेशों आए प्रतिनिधियों को हमने मोटा अनाज खिलाने काम किया है।

सभी वादे पूरे करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वास्तव भाजपा किसानों की पार्टी है। देश की आजादी को आज 75 साल हो गए हैं, इसमें ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन किसानों के लिए कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया। अटल बिहारी ने फसल बीमा योजना शुरू की थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को बैठाया है।

मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के गारंटी की सभी वादों को पूरा करने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख गरीबों का आवास बनाए जाने का आश्वासन दिया। 31 क्विंटल धान की खरीद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है। आने वाले दिनों में किसानों के खाते में 13 हजार करोड़ भेजने का काम करेंगे। साय ने कहा कि 10 मार्च को दोपहर 2 बजे 70 लाख 14 हजारों महतारियों के खातों में महीना के हिसाब से एक हजार रुपये डालेंगे। इसके साथ काम दाम में गैस सिलेंडर देने का काम, भूमिहीन किसानी,वनोपज सहित कई मांगों को पूरा किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button