बिहार

घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी

मोतिहारी- 28जून। जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित नुनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के एक घर में सोमवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में पति-पत्नी जिंदा जल गए। मृतक 60 वर्षीय गणेश महतो एवं 55 वर्षीय गंगाजली देवी बताई जा रही। जबकि, घर का एक सदस्य 38 वर्षीय दुलारचंद महतो गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अगलगी की घटना में खाद्य सामग्री सहित लाखों रूपए की संपति जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि गणेश महतो दिव्यांग थे। सोमवार की देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। उनकी पत्नी गंगाजली देवी अपने पति को बचाने पहुंची। लेकिन, दोनों आग के चपेट में आ गए और मौत हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। हालांकि, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीण सन्न थे। घटना में लाखों रूपए की संपति जलकर खाक होने की भी सूचना है। अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने को लेकर प्रयास किया जा रहा। घटना के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button