
भारत
गृह मंत्रालय ने एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता 31 मार्च 2022 तक बढ़ाई
नई दिल्ली- 31 दिसंबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है।
मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में कहा है कि एफसीआरए पंजीकरण प्रमाण पत्रों की वैधता 31 मार्च, 2022 तक या नवीनीकरण आवेदन के निपटान की तिथि तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दी है।



