ताज़ा ख़बरें

गुजरात वि. स. चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 64 हजार मतों से जीते

अहमदाबाद- 08 दिसंबर। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतों की गिनती के बाद अब परिणाम भी आने लगे हैं। शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।

अहमदाबाद की 21 विधानसभा सीटों की मतगणना एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेकनिक और कॉमर्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हुई। अहमदाबाद शहर की 16 में से महज एक सीट को छोड़कर भाजपा अन्य सभी 15 सीटों पर आगे चल रही है। शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।इसके अलावा दरियापुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक गयासुद्दीन शेख चुनाव हार गए। यहां से भाजपा के उम्मीदवार कौशिक जैन ने उन्हें मात दी। जमालपुर खाडिया सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा के उम्मीदवार भूषण भट्ट को कांग्रेस के इमरान खेडावाल ने हराया। भूषण भट्ट भाजपा के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक भट्ट के बेटे हैं।

असारवा सीट से भाजपा की दर्शना वाघेला ने कांग्रेस के विपुल परमार को हराया है। इसके अलावा विरमगाम से कांग्रेस से भाजपा में आए हार्दिक पटेल,साणंद से कनुभाई पटेल, वेजलपुर से अमित ठाकर, वटवा से बाबूसिंह जाधव, एलिसब्रिज से अमित शाह,नारणपुरा से जितेन्द्र पटेल, निकोल से जगदीश विश्वकर्मा,नरोडा से डॉ पायल कुकराणी, ठक्करबापा नगर से कंचन रादडिया, बापूनगर से दिनेश सिंह कुशवाहा,अमराईवाडी से डा हसमुख पटेल,मणिनगर से अमूल भट्ट,दाणीलिमडा से नरेश व्यास, साबरमती से डॉ हर्षद पटेल,असारवा से दर्शना वाघेला, दसक्रोई से बाबूभाई पटेल, धोलका से किरीटसिंह डाभी और धंधुका से कालू डाभी आगे चल रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button