
क्राइम
गर्ल्स हॉस्टल से छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद
कूचबिहार- 05 दिसंबर। जिले के एबीएन शील कॉलेज के सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हॉस्टल से एक छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद होने की खबर सोमवार को सामने आई है। मृत छात्रा का नाम निवेदिता सरकार है। निवेदिता अलीपुरद्वार जिले के जटेश्वर की रहने वाली थी। वह तृतीय वर्ष की छात्रा थी जो दर्शन शास्त्र विषय लेकर पढ़ाई कर रही थी।
बताया जा रहा है कि आज सुबह हॉस्टल में अन्य छात्राओं ने उसे फंदे से लटकता देखा। जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। वहीं, घटना की खबर पर कूचबिहार के कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले भेजा। कोतवाली पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।



