
बिहार
गया में रंगदारी नहीं देने वाले मुखिया पर फायरिंग
गया- 31 मई। गया जिला के खिजरसराय प्रखंड के उचौली पंचायत के मुखिया पवन पंडित पर तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने गोली चलाई। गोलीबारी में मुखिया पवन पंडित बाल-बाल बच गए। वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और सीधे अपनी जान की सुरक्षा के लिए खिजरसराय थाना पहुंच गए। पीड़ित मुखिया ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने फायरिंग की है। जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे है।
पीड़ित मुखिया पवन पंडित ने बताया कि वह मंगलवार की अहले सुबह अपने गांव से खेत में पटवन के देखरेख के लिए जा रहे थे, तभी टिंकू सिंह, अनिल सिंह और बिपिन सिंह के द्वारा उनपर फायरिंग की गई। उन्होंने बताया कि तीनों के द्वारा पूर्व से रंगदारी की मांग की जा रही थी और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दिया गया था।



