
मधुबनी- 16 नवंबर। खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना बाजार से सटे भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर वासप जा रही एक महिल से सोमवार को एक बदमाष ने रूपये भरा बैग लुट कर फरार हो गए। बैग में बीस हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन था। करीब तीस वर्षीय एक अनजान व्यक्ति ने उसका निकासी पर्ची भरा था। तथा भुगतान काउंटर के लाइन में भी लगा। निकासी के बाद महिला जैसे ही रुपए एवं अपना मोबाइल कैरी बैग में रखा। तथा बरैल चैक की ओर चल पड़ी। ज्यों ही व स्टेशन मोड़ के पास एसबीआई एटीएम के निकट पहंुची। तभी पीछे से किसी ने झपटा मारकर बैग छीन लिया। महिला के अनुसार वह वही आदमी था जो बैंक में उसकी निकासी पर्ची भरकर भुगतान काउंटर पर लाइन में लगा हुआ था। उक्त महिला प्रयागपुर निवासी शाजहां खातून ने इस संबंध में खुटौना थाना को एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं महिला ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे में अपराधी को पहचान कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



