
क्लैट एग्जाम में सफलता पाने के लिए नियमित करें माॅक टेस्ट की प्रैक्टिस: चंदन झा
पटना-16 मार्च। क्लैट कंसोर्टियम की तरफ से नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब क्लैट परीक्षा की तिथि को 8 मई से बढ़ाकर 19 जून कर दिया गया है। क्लैट पाथ के निदेशक श्री चंदन झा ने कहा कि क्लैट परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करनी होगी। मॉक एनालिसिस भी करना होगा,ताकि पता चले कि उन्होंने कहां गलती की है। तथा उस टॉपिक पर पकड़ और मजबूत कर सकें। अब जो समय बचा है,उसमें सप्ताह में दो मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक दिन करेंट अफेयर्स को कवर करें। अमूमन ऐसा होता है कि छात्र पढ़ते जाते हैं और पीछे का भूलते जाते हैं। इसलिए छात्र रिवीजन पर विशेष ध्यान दें।
छात्र क्लैट पाथ के वेबसाईट पर जाकर माॅक टेस्ट दे सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु छात्र क्लैट पाथ के बोरिंग रोड एवं कंकड़बाग कार्यालय में या 9204444404, 9835244404 पर भी सम्पर्क कर सकते है।



