
ताज़ा ख़बरें
कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए, सक्रिय केस 31 हुए
मुरादाबाद- 05 अप्रैल। मुरादाबाद में आज रात्रि 10 बजे तक कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए। शनिवार, रविवार,सोमवार,मंगलवार को मुरादाबाद में कुल 27 केस आए थे।
पूर्व में पॉजिटिव आए एक मरीज की जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आ गई। इसके बाद आज मुरादाबाद में कुल एक्टिव केस 31 रहे गए।
आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि 10 बजे तक कोविड-19 के मुरादाबाद जनपद में पांच पॉजिटिव केस आए। जिसमें मुंडापांडे के बीजना गांव की 22 वर्षीय युवती, गौर ग्रेसियस निवासी 70 वृद्ध चिकित्सक, रामगंगा विहार निवासी 42 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी और अशोकनगर निवासी 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को 5 नए मरीज आने और एक मरीज स्वस्थ हो जाने के बाद मुरादाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई।



