एजुकेशन

कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गोल इन्स्टीट्यूट ने बढ़ायी G.T.S.E परीक्षा एवं फार्म भरने की तिथी

पटना- 01 फरवरी। बिहार एवं झारखण्ड के मेडीकल एवं इंजिनियरिंग परीक्षा की तैयारी करवाने में छात्रों एवं अभिभावकों के बीच चर्चित एवं लोकप्रिय संस्थान गोल इन्स्टी ट्यूट द्वारा छात्रों के हित में गोल टैलेंट सर्च परीक्षा की तिथी को बढ़ाई गई। 16 एवं 23 जनवरी को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को कोरोना का कहर सामान्य होने के बाद ली जाएगी।

बिहार,झारखण्ड,छत्तीसगढ़,वेस्ट बंगाल एवं उड़ीसा में 6ठी से 12वीं तक पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच कोरोना काल के विषम परिस्थिति होने के बावजूद इस परीक्षा को लेकर अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। इस परीक्षा के उपयोगिता के विषय में बताते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बिपिन सिंह बताते हैं कि पिछले 11 वर्षों में जी.टी.एस.ई. में के सफर में लाखों छात्रों ने इसका लाभ लेकर अपने सपने को पूरा किया है। सामाजिक जिम्मेवारी के तहत आयोजित इस परीक्षा में सफल छात्रों को संस्थान की ओर से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाता है और साथ ही गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के द्वारा आयोजित सेमीनार के माध्यम से भविष्य में आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में अवगत कराने के साथ उनमें सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दी जाती है जिसके फलस्वरूप आज कई छात्र देश के टॉप आई.आई.टी,मेडीकल एवं सिविल सर्विसेज जैसे प्रतियोगिता में सफलता के झंडे लहराए हैं।

एम्स से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर डॉक्टर बन चुके कविता कान्त बताती है कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा हमारे जीवन में एक टर्निंग प्वाइंट की तरह महत्वपूर्ण है। मैने इस परीक्षा के माध्यम से यह जाना कि प्रतियोगिता परीक्षा की रूप रेखा क्या होती है। समय के साथ प्रतियोगिता संबंधित जागरूकता गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से मिला और जब हमें इस परीक्षा के अंक और रैंक के आधार पर पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप और गोल संस्थान के कोर्स में स्कॉलरशीप मिला तो हमारा उत्साह दुगुना हो गया। इसके बाद मैं गोल संस्थान के मार्गदर्शन में फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर मेडीकल कॉलेज (एम्स) में दाखिला प्राप्त की।

इस वर्ष के जी.टी.एस.ई. के जानकारी देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के रंजय सिंह ने बताया कि कोविड के विपरीत परिस्थिति को देखते हुए हमलोगों ने अगले सुचना तक प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा की तिथी बढ़ा दी है, लेकिन इस बीच जितने भी छात्र फार्म भर रहें हैं उनके लिए विशेष सुविधा देते हुए गोल संस्थान ऑनलाईन के माध्यम से जी.टी.एस.ई. के पैटर्न पर टेस्ट लेकर अभ्यास कराएगी ताकि छात्रों को इस परीक्षा के साथ-साथ कई प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी तैयारी और भी बेहतर हो सके। श्री सिंह ने कहा कि फर्म भरने की तिथी को भी बढ़ा दिया गया है जिसके माध्यम से किसी कारण वश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए छात्र ऑनलाईन के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए ऑफलाईन फॉर्म भरने के विकल्प को बंद कर दिया गया है, लेकिन अगले सुचना तक ऑनलाईन फार्म भरने की सुविधा जारी रहेगा जिसे छात्र www.gtse.in वेबसाईट के माध्यम से भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियाँ—
• फार्म ऑनलाईनः www.gtse.in पर भरा जा सकता है।
• आवेदन शुल्क 200/- रूपये हैं।
• प्रारंभिक परीक्षाः अगले सुचना तक स्थगित (ऑनलाईन) – (छात्र अपने सुविधानुसार मोबाईल एवं लैपटॉप से दे सकते हैं।)
• मुख्य परीक्षाः अगले सुचना तक स्थगित (ऑफलाईन) जोन हेडक्वार्टर में पटना,गया,मुजफ्फरपुर,दरभंगा,पूर्णियाँ,भागलपुर, राँची,धनबाद,देवघर,जमशेदपुर,डाल्टेनगंज,भीलाई,रायपुर,पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में
• परीक्षा में साइंस,मैथ्स एवं आईक्यू बेस्ड पूछे जाएंगे
• संपर्क करें: मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा जोनः अभिषेक राजः 7564902128, भागलपुर एवं पुर्णिया जोनः अंकुर तिवारीः 7564902201 पटना एवं गया जोनः सचिन कुमारः 7564900128,गोल हेल्पलाईनः 9334594165 / 66 / 67

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button