
कोरोना: विश्व भर में संक्रमितों की संख्या 41.15 करोड़ से ज्यादा,अबतक 58.1 लाख से ज्यादा मौत
वाशिंगटन- 14 फरवरी। ओमीक्रोन वैरिएंट आने के बाद विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41.15 करोड़ से ज्यादा हो गई है। यह आंकड़े हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किए हैं। ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण संक्रमण में विश्वव्यापी तेजी देखने को मिली। इस महामारी से अबतक कुल 58.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस महामारी से बचाव के लिए पूरे विश्व में अबतक 10.19 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा शनिवार को जारी नए अपडेट के अनुसार वैश्विक मामले 411,574,123 हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 5,815,192 हो गई है। अभीतक टीकाकरण की कुल संख्या 10,197,014,472 हो चुकी है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों 77,735,068 और मौतों की संख्या 919,640 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 42,631,421 मामले हैं जबकि 508,665 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 27,492,904 मामले हैं जबकि 638,673 की लोगों की मौत हुई है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य प्रभावित देश फ्रांस (21,851,747), ब्रिटेन (18,433,001), रूस (13,923,951), तुर्की (12,908,321), जर्मनी (12,387,659), इटली (12,105,675), स्पेन (10,604,200), अर्जेटीना (8,734,551), ईरान (6,806,265), कोलंबिया (6,020,095), नीदरलैंड्स (5,823,241), पोलैंड (5,376,674) और मैक्सिको (5,283,852) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (333,421), मेक्सिको (312,697), पेरू (208,120), यूके (160,128), इटली (151,015), इंडोनेशिया (145,176), कोलंबिया (137,115), फ्रांस (135,802), ईरान (133,718), अर्जेटीना (124,081), जर्मनी (119,940), यूक्रेन (109,635) और पोलैंड (108,120) शामिल हैं।



