ताज़ा ख़बरें

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और मोहसिन रजा ने सपरिवार लखनऊ में डाला वोट

लखनऊ- 23 फरवरी। केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने लखनऊ में मतदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने लखनऊ के सेंट जॉन बास्को कॉलेज, विवेक खंड में मतदान किया। मंत्री मोहसिन रजा सपरिवार वोट डालने गये थे।

मंत्री मोहसिन रजा ने वोट डालने के बाद कहा कि योगी सरकार में अभूतपूर्व काम हुआ है। उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता पर हमें पूर्ण विश्वास है। साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी देने का काम और महिलाओं को सशक्कतीकरण करने का काम किया है। योगी के नेतृत्व में चारों तरफ उजाला हुआ है। आज विकास का काम हो रहा है। अपराधी भाग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। ब्रजेश पाठक ने कहा, “सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार हैं। घर में पूजा के बाद ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी नम्रमा पाठक के सथ काली बाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे। कार्यालय से वह क्षेत्र के भ्रमण पर निकल पड़े हैं। राजेश्वर सिंह ने दावा किया कि सरोजनीनगर सीट भाजपा एक लाख वोटों से जीतेगी। हमारे एजेण्डे में राष्ट्र पहले है। भाजपा उत्तर प्रदेश में दुबारा सरकार बनायेगी।

गो सेवा आयेग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह ने नगर निगम मुख्यालय में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button