
बिहार
कृष्णा पब्लिक स्कूल में छात्रों के विदाई मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
पटना- 16 मार्च। कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में नवीं के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मौके पर दशवीं के मार्थियों को विद्यालय द्वारा उपहार भी दिया गया। समारोह में विद्यालय के निदेशक प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों सहित अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक गिरीश कुमार झा ने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए अनुशासन,विनम्रता एवं मेहनत का बड़ा महत्व है। कक्षा दसवीं के बच्चों को भावी बोर्ड परीक्षा की शुभ कामना देते हुए श्री झा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।



