
भारत
कुशीनगर:- 75 हजार दीयों की रौशनी से जगमग हुआ नारायणी नदी तट
कुशीनगर- 03 नवम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में दीपावली की पूर्व संध्या पर नारायणी नदी तट 75 हजार दीयों की रौशनी से जगमग हो उठा। मंत्रोच्चार के मध्य दीप जला लोगों ने देश,समाज एवं मानवता की रक्षा,भलाई व सुख शांति की कामना की। नेपाल से निकलने वाली इस एकमात्र नदी में पवित्र शालिग्राम पत्थर मिलता है। इस नाते नदी की बड़ी महत्ता है।
बुधवार देर रात को कुशीनगर के खड्डा में नदी तट पर दीप जलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान नदी तट भक्ति भाव के माहौल से गुंजायमान हो उठा। लोग जयकारे लगाते हुए और मानवता की रक्षा के संकल्प के साथ विदा हुए।



