भारत

कांग्रेस विरोध प्रदर्शन: 335 प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली- 05 अगस्त। नई दिल्ली जिले में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया हुुआ था। पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। नई दिल्ली जिले में पुलिस ने धारा-144 लगाया हुआ था। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस ने अशोक रोड, विजय चौक और जंतर-मंतर पर विरोध करने शुरू कर दिया।

इस वजह से जिले में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई थी। धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस एक्ट 65 के तहत 335 को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया था।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस के 65 सांसदों और विधायकों को भी हिरासत में लिया था, जो प्रदर्शन कर रहे थे।

हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य दिग्गज नेताओं, जिसमें सांसद और विधायक शामिल थे। सभी को किंग्सवें कैम्प ले जाया गया। हालांकि, सभी को कुछ समय बाद रिहा कर दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button