कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का किया लोगो लॉन्च

नई दिल्ली- 21 जनवरी। कांग्रेस लगातार अपने अभियान को धार देने में जुटी है। कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाप्त होने से पहले ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की घोषणा कर दी। शनिवार को पार्टी ने कहा कि अभियान की 26 जनवरी से पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में ‘हाथ से हाथ जोडो़’ अभियान का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि यह भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की विफलताओं से जन-जन को अवगत कराएगी।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विजन और मिशन से देश की जनता को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उससे जनता को अवगत कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जयराम रमेश ने 13 जनवरी के प्रेसवार्ता में कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी हो रही है। यात्रा पूरी करने से पहले ही कांग्रेस 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का आगाज करेगी। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस देश के हर घर तक राहुल गांधी के संदेश और भारतीय जनता पार्ट की कमियों को बताएगी।

उन्होंने कहा था कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश का एक खत और भाजपा कुशासन का एक पुलिंदा सीधे जनता को सौंपेंगे। अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लगभग छह लाख गांवों, 10 लाख मतदान केन्द्रों तक जाएंगे। यह अभियान ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। देश के हर राज्य की राजधानी में एक महिला पदयात्रा भी निकाली जाएगी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार ईंट निर्माता संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन मधुबनी में आयोजित, मौके पर बोले प्रदेश अध्यक्ष मुरारी, कहा-सरकार जीएसटी और कोयला में बढ़ोतरी कर ईंट से जुड़े व्यवसायी और उद्योग में लगे मजदूरों को बेरोजगार बनाना चाहती है

Rashifal

error: Content is protected !!