ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस ने राज्यसभा के तीनों उम्मीदवार बाहरी उतारकर की राजस्थान के वाशिंदों की भावनाएं आहत : शर्मा

जयपुर- 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर प्रदेशवासियों की भावनाएं आहत की है। तीनों उम्मीदवारो में से एक भी उम्मीदवार ऐसा नहीं है जिसका राजस्थान की सरजमीं से कोई वास्ता हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन 3 उम्मीदवारों को राज्यसभा का उम्मीदवार राजस्थान से घोषित किया है उनमें से एक उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिन्होंने चुनाव हारने का कई बार रिकॉर्ड स्थापित किया है। साथ ही जमानत जब्त कराने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। इसके बावजूद भी कांग्रेस मजबूरी में राजस्थान से उन्हें राज्यसभा में दिल्ली पहुंचा रही हैं। कांग्रेस में योग्य व्यक्तियों की कोई पहचान और कदर नहीं है। वर्तमान में कांग्रेस के जो हालात बने हैं, उसका प्रमुख कारण यह भी है। आने वाले समय में कांग्रेस के विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनेंगे और राजस्थान की उपेक्षा का अपने मत के माध्यम या अपने अंतर मन की अभिव्यक्ति के माध्यम से हिसाब करेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button