भारत

कांग्रेस का घोषणा पत्र माओवाद की सोच को धरती पर उतारने की कोशिश: PM मोदी

बांसवाड़ा- 21 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कभी दलितों को, कभी आदिवासियों को और कभी अल्पसंख्यकों को डराया। आज भी ये कभी लोकतंत्र को लेकर, संविधान को लेकर, आरक्षण को लेकर भांति-भांति के झूठ फैला रहे हैं। भारत डर से आगे निकल चुका है, इसलिए इनके डर का झूठ नहीं चल पा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को राजस्थान के बांसवाड़ा में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार महेन्द्रजीत मालवीया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मोदी ने जालोर के भीनमाल में जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस छोड़कर बाहर निकलने वाले गंभीरता से बताते हैं कि कांग्रेस अब कांग्रेस नहीं रही है। अब कांग्रेस अर्बन नक्सलों के कब्जे में चली गई है। कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंसी हुई है। कांग्रेस का घोषणा पत्र माओवाद की सोच को धरती पर उतारने की उनकी कोशिश है।

उन्होंने कहा कि आज देश की सेनाओं की सुप्रीम कमांडर देश की राष्ट्रपति आदिवासी समाज की एक बेटी हैं। भाजपा गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, पूरी ईमानदारी से काम करती है। कांग्रेस की दुकान में हमेशा भय, भूख और भ्रष्टाचार ही बिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड गवाह है। ये काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ही है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। अब भाजपा ने ऐलान किया है कि अगले साल भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव अभियान के रूप में पूरे वर्ष भर हिंदुस्तान के हर कोने में मनाया जाएगा। जब मैं ये बातें बताता हूं तो कांग्रेस वालों के पेट में दर्द शुरू हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वागड़ इलाके को भी सड़क, रेल और दूसरी कनेक्टिविटी से हमेशा वंचित रखा। आपको ऐसी सुविधाएं देना मोदी की गारंटी है। हमने डूंगरपुर-रतलाम रेल लाइन को वाया बांसवाड़ा से जोड़ने का काम शुरू करवाया। इस काम को भी कांग्रेस ने बरसों तक लटका रखा था। बांसवाड़ा में पावर प्लांट भी बन रहा है। चार जून के बाद ऐसे हर काम को तेजी से पूरा किया जाएगा। हमें विकसित भारत बनाने के लिए बहुत कुछ करना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button