
ताज़ा ख़बरें
कांग्रेस अध्यक्ष का झारखंड के नेताओं ने किया स्वागत
रांची- 26 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा,शहजादा अनवर,मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मल्लिकार्जुन के पास छह दशक से प्रशासनिक एवं संगठनात्मक अनुभव रहा। उनका चुना जाना इस देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा और उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नये मुकाम हासिक करेगी।



