भारत

कांग्रेस,बीजेपी ने चंडीगढ़ का नक्शा बिगाड़ा:केजरीवाल

चंडीगढ़-19 दिसंबर। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए रविवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि एशिया के सबसे खूबसूरत शहर चंडीगढ़ का नक्शा कांग्रेस और भाजपा ने बिगाड़ा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 1996 में चंडीगढ़ नगर निगम बनने के बाद आपने 13 साल कांग्रेस और 12 साल भाजपा को नगर निगम में शासन का मौका दिया, लेकिन दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया। एक मौका 5 साल के लिए आम आदमी पार्टी को दें। हम आपको विकास करके दिखाएंगे।

केजरीवाल ने कहा किसी समय में चंडीगढ़ एशिया का सबसे सुंदर शहर हुआ करता था। लेकिन दोनों पार्टियों ने शहर को गंदा कर दिया। आज स्वच्छता के मामले में चंडीगढ़ 66वें स्थान पर पहुंच गया है।

केजरीवाल ने लोगों से पांच वादे किए। पहला,भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे। नगर निगम के जो पैसे पहले भाजपा और कांग्रेस के नेता खा जाते थे वे अब लोगों के विकास पर खर्च होंगे। आप का शासन आने पर दिल्ली की तरह चंडीगढ़ के लोगों को भी अपना काम करवाने नगर निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम के कर्मचारी खुद चलकर लोगों के घर आएंगे और उनके सभी काम (राशन कार्ड बनवाना हो या बिजली-पानी का कनेक्शन लेना हो आदि) करेंगे। दूसरा, डड्डूमाजरा में जो कूड़े के पहाड़ हैं, उसे खत्म करेंगे। चंडीगढ़ में कहीं भी कूड़ा-कचरा नहीं मिलेगा। तीसरा, दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी फ्री में मिलेगा। चौथा, सड़कें बनाना, शहर की साफ सफाई करना एवं रख-रखाव से संबंधित सभी अब नगर निगम किया करेगी। पांचवां, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली की तरह चंडीगढ़ शहर में भी जगह-जगह सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button