भारत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

नई दिल्ली- 12 अप्रैल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दी गई है। इससे पहले मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।

वहीं, भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने पंजाब में होने वाले एक लोकसभा उपचुनाव और ओडिशा के एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। जालंधर लोकसभा सीट से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के झारसुगुडा से टांकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। 10 मई को उपचुनाव होने हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होने हैं। मतगणना 13 मई को होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button