
कटिहार और जोगबनी के बीच चार जोड़ी डेमू सेवाएं फिर से बहार
गुवाहाटी- 01 दिसम्बर। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) ने यात्रियों की मांग पूर्ति के लिए कटिहार और जोगबनी के बीच चार जोड़ी दैनिक डेमू स्पेशल ट्रेनों को फिर से आरंभ करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या – 07545/07546, 07553/07554, 07555/07556 और 07557/07558 कटिहार-जोगबनी-कटिहार दैनिक डेमू स्पेशल की सेवाएं तीन दिसम्बर से फिर से आरंभ होंगी।
पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुनीत कौर ने बुधवार को बताया कि इन डेमू सेवाओं में मुख्यतः ट्रेन संख्या 07545/07546 कटिहार-जोगबनी-कटिहार दैनिक डेमू स्पेशल ट्रेन कटिहार से 12.30 बजे रवाना होगी तथा 15.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी और जोगबनी से 16.30 बजे रवाना होगी तथा 19.35 बजे कटिहार पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 07553/07554 कटिहार-जोगबनी-कटिहार दैनिक डेमू स्पेशल ट्रेन कटिहार से 07.00 बजे रवाना होगी तथा 09.45 बजे जोगबनी पहुंचेगी और जोगबनी से 10.30 बजे रवाना होगी तथा 13.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 07555/07556 कटिहार-जोगबनी-कटिहार दैनिक डेमू स्पेशल ट्रेन कटिहार से 14.45 बजे रवाना होगी तथा 17.25 बजे जोगबनी पहुंचेगी और जोगबनी से 18.00 बजे रवाना होगी तथा 20.45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 07557/07558 कटिहार-जोगबनी-कटिहार दैनिक डेमू स्पेशल ट्रेन कटिहार से 04.00 बजे रवाना होगी तथा 06.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी और जोगबनी से 07.00 बजे रवाना होगी तथा 09.45 बजे कटिहार पहुंचेगी।



