
पटना- 15 नवंबर। जनता दरबार के बाद सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी वाले बयान पर पूछे जाने पर कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। हमें आश्चर्य लगता है कि ऐसे लोगों की बात को पब्लिश कैसे किया जाता है। इन सब चीजों का क्या महत्व है। व्यक्ति के बारे में आप कह ही नहीं सकते हैं कि कौन क्या बोलेगा।
ऐसे चीजों पर कोई ध्यान भी देता है क्या? कौन नहीं जानता है कि आजादी कब हुई। ऐसे बयानों का कोई महत्व नहीं देकर मजाक उड़ा देना चाहिए था। कुछ लोगों की आदत होती है,हम ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं।



