
एडुराईज इंडिया ने बेगुसराय में सेमिनार आयोजन किया
बेगूसराय- 20 अप्रैल। एडुराईज इंडिया द्वारा 20.04.2022 (बुधवार) को बेगुसराय में टाउन हाॅल में कैरियर सेमिनार एवं स्कॅालरशिप वितरण का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है एडुराईज इंडिया बिहार की उत्कृष्ट कोंचिग संस्था है, जो विद्यार्थियों को आई.आई.टी.,जे.ई. ई. एंव नीट की तैयारी करवाती है। पटना में एडुराईज इंडिया की तीन शाखायें क्रमशः बोरिंग रोड कंकड़बाग एवं गोला रोड में कार्यरत है। पूरे बिहार में बृहत स्तर पर एडुराईज इंडिया ने स्कालरशिप परीक्षा का आयोजन किया है। जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए संस्था में नीट और आई.आई.टी.,जे.ई.ई. की तैयारी हेतु विशेष अवसर प्रदान किया गया। मौके पर प्रोफेसर तपन कुमार शांडिल्य (वर्तमान में काॅलेज आॅफ काॅमर्स,आर्टस एंड साइंस,पटना एवं संतोष कुमार ने जीवन में शिक्षा के महत्त्व पर तथा सही कैरियर के चुनाव पर प्रकाश डाला। संस्था एडुराईज इंडिया के मुख्य कार्यकारी राहुल कुमार ने संस्था की शैक्षिक और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और मेडल व सर्टिफिकेट देकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।



