
एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने कार से खींचकर युवती काे उतारा मौत के घाट
गुवाहाटी- 15 दिसंबर। नगर के सातगांव थानांतर्गत आमसिंग जोराबाट में प्यार से इंकार करने प्रेमी ने प्रेमिका की बड़ी बेरहमी से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने मरमी तांती युवती को उसकी मां के सामने ही कार से खींच कर बाहर निकाला और उस पर धारदार हथियार मौत के घाट उतार दिया।

बताया गया कि कथित प्रेमी संजय लालू मरमी तांती से एकतरफा प्यार करता था लेकिन युवती उसे नहीं चाहती थी। आरोप है कि बुधवार को संजय ने युवती को उसकी मां के सामने ही कार से खींच कर बाहर निकाला और बड़ी बेहरमी से उसका गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक युवती के शव को कार में डालकर आमसिंग जोराबाट से सोनापुर की ओर भाग निकला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन हत्याराेपित कार लेकर फरार हो गया।
बताया गया कि आमसिंग जोराबाट के दस माइल में कार का पेट्रोल समाप्त हो गया। तब हत्यारोपी शव को कार के अंदर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से शव को बरामद कर थाने ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में भेज दिया। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर फरार हत्यारोपित संजय लालू की तलाश शुरू कर दी है।



