
उर्दू एक्शन कमिटी जिला इकाई मधुबनी का गठन, अमानुल्लाह खान अध्यक्ष व नेसार अहमद महासचिव निर्वाचित
मधुबनी-15 दिसंबर। स्थानीय प्रगतिनगर कोतवाली चौक स्थित अब्दुल हनान के आवास पर बुधवार को उर्दू एक्शन कमिटी जिला इकाई मधुबनी की बैठक निसार अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई।आयोजित बैठक में उर्दू एक्शन कमिटी को जिला स्तर पर मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मो अमानुल्लाह खान एवं महासचिव निसार अहमद को निर्वाचित किया गया। वही उपाध्यक्ष मो सनाउल्लाह,रेहाना खातुन,मो शब्बीर,मो रेजाउद्दीन,सचिव आकिल हुसैन,संयुक्त सचिव शमसुल हक खान,मो शकील,बेनजीर खालिद,शौकत अंसारी एवं कोषाध्यक्ष कैसर इकबाल मिन्टु को चुन लिया गया। जबकि संरक्षक मंडल में प्रो मरगुब अंसारी,प्रो इस्तेयाक अहमद,प्रो जुनैद, गुफरान साजिद,मुर्तजा कासमी,अबुल बसर,गुफरान शाहिन शामिल है।

वहीं 17 सदस्य कमिटी का भी गठन किया गया। मौके पर मुखिया साबिर हुसैन,मुखिया एकरामुल होदा,पंचायत समिति शौकत अली मुन्ना,पंचायत समिति सदस्य जमील अख्तर,महताब सिद्दीकी, शाहजहां अंसारी,मो रुस्तम फिरोज आलम,सज्जाद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।



