भारत

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने परिवार समेत दरबार साहिब में माथा टेका

चंडीगढ़- 26 अक्टूबर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को परिवार समेत दरबार साहिब में माथा टेका। उपराष्ट्रपति बनने के बाद अमृतसर में उनका पहला निजी दौरा था।

अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उपराष्ट्रपति सबसे पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद श्वेत मलिक भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ व उनके परिवार ने दरबार साहिब की परिक्रमा की और लंगर हॉल में लंगर भी छका। धनखड़ ने गोल्डन टेंपल के इतिहास व ऐतिहासिक जगहों के बारे में भी जानकारियां हासिल की।

गोल्डन टेंपल से निकलने के बाद उप-राष्ट्रपति का काफिला सीधा जलियांवाला बाग पहुंचा। जहां उन्होंने 1919 को हुए कत्लेआम के बारे में जाना और शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।

जलियांवाला बाग के बाद उपराष्ट्रपति दुर्गियाना मंदिर पहुंचे। जहां भाजपा के स्थानीय नेताओं और दुर्गियाना कमेटी ने उनका स्वागत किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button