
उत्तर बिहार बैंक के कैशियर को बदमाशों ने लूटा
बेतिया- 17 अगस्त। बेतिया में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को अपना निशाना बनाया है।अपराधियों ने बैंक कर्मी से पिस्टल के नोक पर बाइक और कर्मी के बैग को लूट कर आसानी से चंपत हो गए।घटना बुधवार की सुबह लगभग दस बजे की है।बैंक कर्मी के सूचना पर पहुंची स्थानीय मनुआपुल थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया पेट्रोल पंप के समीप की है।जहां पूर्व से घात लगाए बाइक सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने बैंक कर्मी को निशाना बनाया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि बैंक कर्मी से अपराधियों द्वारा बाइक व बैग लूटने की सूचना मिली है।घटनास्थल पर मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष मो. अल्लाउदीन,सिरसिया ओपी थानाध्यक्ष विकास तिवारी,टेक्निकल सेल के राजीव रजक,दुष्यंत कुमार सिंह पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही लूट के घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़ित बैंक कर्मी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि वह योगापट्टी थाना क्षेत्र के चमैनिया बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है।वह बेतिया से प्रतिदिन की भांति चमैनिया बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में जा रहा था।जैसे ही वह मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा की पूर्व से घात लगाए।अपराधियों ने पिस्टल के नोक पर उनसे बाइक लूट कर आसानी से फरार हो गए। जिसके बाद वह मनुआपुल थाने की पुलिस को घटना की सूचना दिया।सूचना पर टेक्निकल सेल की टीम सहित दो थाने की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है।
एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर मनुआपुल थानाध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन सिरसिया ओपी प्रभारी विकास तिवारी टेक्निकल सेल कि राजीव रजक दुष्यंत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।



