ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में एवलॉन्च आने से 2 प्रशिक्षकों की मौत, 21 पर्वतारोही फंसे

उत्तरकाशी- 04 अक्टूबर। उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास एवलांज आने से हुए हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही फंस गए थे। इनमें से आठ लोगों को निकाल लिया गया है जबकि दो प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। अब 21 पर्वतारोहियों के फंसे होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है।

इस हादसे में अभी लगभग 21 प्रशिक्षणार्थी-प्रशिक्षक फंसे हैं, जिनके रेस्क्यू की कार्रवाई चल रही है। इसमें मृत होने वाले दोनों प्रशिक्षक उत्तरकाशी निवासी बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम अन्य प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुट गई हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जहां घटना हुई है, वहां पहुंचना आसान नहीं है। खबरों के मुताबिक एक से दो पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है लेकिन अभी पर्वतारोहियों की संख्या के बारे में कुछ भी सही सही बता पाना मुश्किल है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि फंसे पर्वतारोहण को निकालने के लिए उत्तराखंड सरकार से भी मदद मांगी गई है जिसके लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने की कार्रवाई कि जा रही है। मातली हेलीपैड पर एटीएफ की व्यवस्था की गयी है जहां से हेली रेस्क्यू संचालित किया जाएगा। मातली से प्राइवेट हेली द्वारा सहस्त्रधारा हैलीपैड, देहरादून पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर संचार सुविधा के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के दो सेटेलाइट फोन हैं जिससे संवाद किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 22 सितंबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक , बेसिक/ एडवांस कोर्स (जिसमें बेसिक कोर्स में 97 प्रशिक्षणार्थी 24 प्रशिक्षक, 01 अधिकारी सहित कुल 122 एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी,09 प्रशिक्षक कुल 53 लोग हैं ) संचालित है। जिसमे एडवांस कोर्स के लिए वर्तमान में माउनटेन ट्रेनिंग के लिए निकले थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button