
बिहार
ईजरा की मुखिया जाहिदा खातुन ने सरकार से मुखियाओं की सुरक्षा की मांग की
मधुबनी- 11 मार्च। मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बासुकी बिहारी के मुखिया विजय साह पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी किए जाने के घटना की घोर निंदा करते हुए रहिका प्रखंड क्षेत्र के इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातुन ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि मुखिया विजय साह पर हुए जानलेवा हमले में जो भी अपराधी शामिल है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए।
मुखिया जाहिदा खातुन ने कहा कि बिहार में मुखियाओं की सुरक्षा सरकार को लेनी चाहिए। उन्होने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि आए दिन मुखियाओं पर अपराधिक घटनाए हो रही है, जो काफी चिंता की विषय बन गया है। उन्होने सरकार एवं जिला प्रशासन से मुखियओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।



