क्राइम

इटानगर में दो जगह भूस्खलन, 4 की मौत, 1 लापता, 3 गंभीर

इटानगर- 16 मई। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में दो स्थानों में हुए भूस्खलन में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में एक महिला दबी हुई है। उसकी तलाश जारी है।

इटानगर के सेक्टर-बी में सोमवार दोपहर को जुली और गंगा के बीच सड़क पर हुए भूस्खलन में दो पीडब्ल्यूडी श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इटानगर पुलिस थाना के ओसी पासंग सिमी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 1ः20 बजे की है। चार पीडब्ल्यूडी श्रमिक सड़क पर काम कर रहे थे। अचानक हुए भूस्खलन के मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान तेक बहादुर सोनार (50) और ताई याई (45) के रूप में हुई है। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इटानगर आरके मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक श्रमिक मलबे में दबने से बाल-बाल बच गया।

सिमी ने बताया कि श्रमिक सड़क के किनारे कीचड़ में फंसे स्कूटर को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान भूस्खलन के मलबे में दब गये। दोनों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। इटानगर के सेक्टर-सी में बीती रात करीब 9ः30 बजे हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला मलबे में अभी भी दबी हुई है। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक कच्चे घर में कुल 9 सदस्य रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बीती देर रात भारी भूस्खलन हुआ। परिवार के 5 सदस्य इसकी चपेट में आ गए। सभी मिट्टी में दब गए। राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से सोमवार तड़के नोबिन बर्मन (45) और तापश राय (14) के शव निकाले गए। महिला उषा राय (35) अभी भी लापता है। बाकी दो सदस्यों को पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की सहायता से बीती रात को ही जिंदा निकाल लिया था। उन्हें आरके मिशन अस्पताल इटानगर में भर्ती कराया गया है।

लापता महिला की तलाश में दो जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और जमीन खिसकने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आ रही है। दोनों जेसीबी भी कीचड़ में फंस गई हैं।राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button