ताज़ा ख़बरें

इक्वाडोर: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से भारी तबाही, 22 की मौत, कई घर जमींदोज

क्वीटो- 02 फरवरी। इक्वाडोर में लगातार 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के दौरान व्यापक पैमाने पर भूस्खलन से मंगलवार को भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा से राजधानी क्विटो में 22 लोगों की मौत हुई है। इस भूस्खलन में आठ घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं जबकि कई अन्य घरों को काफी नुकसान हुआ है। क्विटो सुरक्षा विभाग ने बताया गया है कि भूस्खलन से 32 लोग घायल हुए हैं।

दरअसल, इक्वाडोर में में 24 घंटे से हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। भूस्खलन के पीड़ितों ने बताया है कि सोमवार की रात से हुई भारी बारिश के बाद से गाड़ी, मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहनों पर कीचड़ जम गए। एक अन्य महिला ने इस आपदा की तबाही के बारे में बताया कि अचानक ही उनके घर की खिड़कियों और दरवाजे से घर के अंदर पानी भर गया और उसका घर गिरने लगा। वह किसी तरह से बाहर निकल कर अपनी जान बचा सकी। महिला ने बताया कि मैं अपने चार साल के बेटे को लेकर सीढ़ियों की तरफ दौड़ी तब ही अचानक मेरे सामने की दीवार भरभरा कर गिरी गई।

घटना की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया। भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 36 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई ताकि पीड़ितों की प्रभावी तरीके से मदद की जा सके।

क्विटो के मेयर सैंटिगो गौरडेरास ने कहा कि भारी बारिश की वजह से मिट्टी जमा हो गई थी। जिसके बाद भूस्खलन हुआ। टैक्सी समेत कई गाड़ियां कीचड़ में दब गई थीं। राहत टीम एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर कीचड़ हटाया और कई लोगों की मदद की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button