बिहार

आम बजट पर बोले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी, कहा- केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को फिर ठगा

पटना- 01 फरवरी। आम बजट को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने फिर हमें ठगा है। बिहार को इस आम बजट से कोई भी उम्मीद नहीं थी। भाजपा के लोगों ने शुरू से ही बिहारियों को ठगने का काम किया है। इस बार भी बिहार के लोगों के लिए आम बजट में कुछ भी नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि इससे पहले जब देश का बजट पेश किया जाता था तो सभी लोगों का ध्यान रखा जाता था लेकिन अब जो बजट पेश किया जा रहा है उसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे पहले रेल बजट अलग होता था तो लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे लेकिन अब तो बजट को छोटा किया जा रहा है। पहले सरकार काफी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारे में बताती थी लेकिन वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ गई है। इसलिए अब देखना है कि उसे रोकने में सरकार कैसे आम लोगों की मदद करेगी।

तेजस्वी ने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार राज्यों को विशेष रूप से सहायता करती थी। अब वह सहायता साल दर साल कम होती जा रही है। बिहार सरकार की सभी योजनाओं में केंद्र सरकार के पैसे को खर्च कर रही है लेकिन राज्य के ऊपर केंद्र के द्वारा अधिक भार बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ आठ वर्षों में कई तरह के वादे किए हैं लेकिन कितना वह पूरा हुआ है यह जनता भी जानती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button