क्राइम

आजमगढ़: शराब फैक्ट्ररी का भंडाफोड, 35 लाख की जहरीली शराब बरामद

आजमगढ़- 23 फरवरी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहां सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूर्व सांसद रमाकांत यादव के रिश्तेदार रंगेश यादव और मोहम्मद फहीम की निशानदेही पर माहुल से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित एक आलीशान कोठी से करीब 35 लाख से अधिक रकम की जहरीली शराब, शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में खाली शीशीयां, होलोग्राम के साथ भारी मात्रा में दवा भी बरामद किया है।

हैरानी इस बात की है कि आलीशान मकान के हर कोने, वाहन, जमीन के अंदर से पुलिस ने जहरीली शराब को बरामद किया। बरामद शराब का ब्रांड भी वहीं जो माहुल नगर पंचायत में लोगों की पीने से मौत हुई है। यहीं से शराब की सप्लाई सरकारी देशी शराब की दुकानों पर होती थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस की चार टीमें अभी इस पूरे नैक्सेस को खगांलने में जुटी हुई है।

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मंगलवार की देर रात माहुल से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित रूपईपुर गांव में एक आलीशान कोठी पर छापेमारी किया। कोठी से पुलिस ने मोहम्मद फहीम नामक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फहीम माहुल में नेशनल मेडिकल हाल का संचालक बताया गया है। पुलिस ने आलीशान कोठी से छह ड्रम रैक्टीफाइड स्प्रीट, शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में अवैध शराब,बार कोड, कफ सीरप भी बरामद किया गया। पुलिस ने आलीशान कोठी के तीन मंजिला मकान के हर हिस्से अवैध शराब व नकली दवाएं बरामद हुई। यही नहीं फहीम व पूर्व सांसद के रिश्तेदार रंगेश यादव की निशानदेही पर पुलिस ने कोठी के जमीन के अंदर से भी जहरीली शराब और दवाएं बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जहरीली शराब कांड में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि फरार पांच आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि पूरी रात पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। आलीशान कोठी गिरफ्तार फहीम के भाई नदीम की है जो अवैध शराब की फैक्ट्री को संचालित करता है। यही नहीं औषद्यि विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है क्योकि यहां से भारी मात्रा में नकली कफसीरप भी बरामद हुआ है। बरामद हुई शराब का वहीं ब्रांड है जिसके सेवन से लोगों की मौत हुई थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए व गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी और उनकी सम्पति को भी कुर्क किया जायेगा। पूर्व सांसद रमाकांत यादव के संलिप्तता के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी इसकी पुलिस विवेचना कर रही है।

वहीं गिरफ्तार पूर्व सांसद व सपा नेता रमांकात यादव के रिश्तेदार रंगेश यादव ने स्वीकार किया कि वह तीन माह से यही से शराब की आपूर्ति अपने सरकारी देशी शराब की दुकान पर करता था।

विदित हो कि अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत और उसके आस-पास के क्षेत्रों में माहुल स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से शराब का सेवन करने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 61 लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button