
बिहार
आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में चार वाहन जप्त
मधुबनी। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार वाहनों को जप्त किया है। राजनगर प्रखंड सहित सहित विभिन्न जगहों का दौरा किया इस दौरान सभी से आचार संहिता का अनुपालन करने का निर्देश दिया। सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने कहा की सभी प्रत्याशी अपने दायरे में रहकर आचार संहिता का पालन करें। अगर वाहन का उपयोग करते हैं,तो रोड टैक्स,पॉल्युशन,टैक्स,परमिट सहित तमाम कागज अद्यतन हो इसका ख्याल रखना है। इसके अलावा समय सीमा के अंदर ही मायकिंग करनी है। इधर जप्त किए गए वाहन राजनगर थाने में रखा गया है। एसडीओ ने राजनगर के सीओ को यह निर्देश दिया है कि जितने भी वाहन पकड़े गए हैं उन पर समिचत धारा में कार्रवाई कर उन्हें सूचित करें।



