
बिहार
अरविंद बने लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के मधुबनी जिलाध्यक्ष,समर्थकों में हर्ष
मधुबनी-29 नवम्बर। लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मधुबनी जिला अध्यक्ष पद पर अरविन्द कुमार पूर्व को मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने उम्मीद जतायी है कि अरविंद पूर्व के नेतृत्व में पार्टी संगठन मधुबनी जिला में मजबूत होगी। तथा इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा।
इधर अरविंद पूर्वे ने बताया कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जल्द जिला स्तरीय कमिटी के साथ प्रखंडों में कमिटी का गठन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब राजनीति में यूवाओं का दौर है। चिराग पासवान के नेतृत्व में ही बिहार का विकास संभव है। बिहार की जनता चिराग पासवान को एक उम्मीद की किरण की तरह देख रही है।



