विश्व

अयातुल्ला अली खामेनेई का राष्ट्रीय संबोधन में अमेरिका को कड़ा संदेश- ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा

तेहरान- 18 जून। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को राष्ट्रीय संबोधन में अमेरिका को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा,” ईरान आत्मसमर्पण करने वाला नहीं है। सनद रहे कि एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया था।

अमेरिका के सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार खामेनेई ने कहा,” अमेरिकियों को बता दें कि ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण करने वाला नहीं है और उनकी ओर से किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से निस्संदेह अपूरणीय क्षति होगी।” खामेनेई ने कहा कि पिछले सप्ताह इजराइल के ईरान पर हमला शुरू करने के बाद यह उनकी दूसरी सार्वजनिक टिप्पणी है। जो लोग समझदार हैं, वह ईरान और उसके नागरिकों के इतिहास से परिचित हैं। वह लोग कभी ईरान से धमकी की भाषा में बात नहीं करते हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना की खबर में भी कहा गया कि ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने राष्ट्र पर सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने जोर दिया है कि ईरान थोपे गए युद्ध और थोपी गई शांति दोनों के सामने मजबूती से खड़ा रहेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button