भारत

अभय चौटाला ट्रैक्टर से पहुंचे विधानसभा,स्पीकर ने दिलाई शपथ

चंडीगढ़- 08 नवम्बर। हरियाणा के ऐलनाबाद में हुए उपचुनाव में निर्वाचित इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला सोमवार को ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में अब भारतीय जनता पार्टी के 40, कांगेस के 31, जननायक जनता पार्टी के 10, निर्दलीय सात, हलोपा और इनेलो के एक-एक सदस्य हैं। अभय चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध में इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके चलते बीती 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था। दो नवंबर को घोषित परिणाम में अभय चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन उम्मीदवार को हराया था।

अभय चौटाला पांचवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। हालांकि विधानसभा का कार्यकाल बकाया होने के कारण पांच बार चुनाव जीतने के बावजूद उनका बतौर विधायक यह चौथा कार्यकाल ही माना जाएगा। इससे पहले अभय चौटाला आज इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा समेत कई नेताओं के साथ चंडीगढ़ के सैक्टर-नौ से ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा के लिए रवाना हुए। अभय ने जब जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दिया था तब भी वह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button