ताज़ा ख़बरें

अब कंपनियों के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय-सीमा भी बढ़कर 7 नवंबर हुई

नई दिल्ली- 26 अक्टूबर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कंपनियों के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अवधि बढ़ा दी है। अब वर्ष 2022-23 का आईटीआर सात नवंबर तक दाखिल किया जा सकेगा।

सीबीडीटी ने बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि आयकर अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत कंपनियों के लिए आकलन वर्ष 2022-23 का आय ब्योरा देने की तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। पिछले महीने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी थी। इसलिए अब कंपनियों के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुताबिक जिन कंपनियों को अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि इससे पहले 31 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 7 नवंबर किया गया है। सीबीडीटी की अधिसूचना के मुताबिक घरेलू कंपनियों को वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए 31 अक्टूबर, 2022 तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी है। उन कंपनियों के लिए आईटीआर दाखिल करने की तय तारीख 30 नवंबर, 2022 होगी, जिनकी स्थानांतरण मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button