मधुबनी- 23 सितंबर। बीते दिनों बाबूबरही थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी ललित राम को मनोज झा द्वारा अपहरण कर मारपीट किया गया था। जहां अपहरण की सूचना बाबूबरही थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस ने छापेमारी शुरू किया। जिसकी सूचना मनोज झा को मिली। सूचना मिलते ही मनोज झा उक्त ललित राम को अंधराठारी में छोड़ दिया। तथा उक्त व्यक्ति के द्वारा बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। कांड संख्या-424/24 दर्ज कर मनोज झा की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी। जहां रविवार को शाम के छह बजे नाटकीय ढंग से मनोज झा को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सुशील कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि बाबूबरही थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मनोज झा अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। गिरफ्तारी को लेकर वरीय पदाधिकारी एवं छापेमारी दल का गठन करते हुए उक्त कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने गई पुलिस वहां पहले से 50 से 60 की संख्या में महिला एवं पुरुष लाठी डंडे एवं हरवे हथियार से लैस होकर खड़े थे। मनोज झा के द्वारा आदेश दिया गया कि, पुलिस बल को मारो पीटो। यह लोग मुझे गिरफ्तार करने आया है। आरोपी के आदेश पर महिला एवं पुरुष छापेमारी दल पर लाठी डंडे और हरवे हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान इसका फायदा उठाते हुए अभियुक्त मनोज झा पुलिस बल को चकमा देकर वहां से भाग गया। इस क्रम पुलिस बल पर 50 से 60 अज्ञात पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया। इसके बाद मनोज झा की गिरफ्तारी को लेकर हर जगह छापेमारी शुरू की गयी। काफी खोजबीन के क्रम में सूचना मिली कि मनोज झा अपने घर पर ही छुपे हुए हैं। जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मनोज झा ने कई चौंकाने वाली बात पुलिस को बतायी है। एसपी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जज बताकर लोगों के साथ ठगी एवं धोखाधड़ी किया करते थे। जहां इस आरोप में पहले जेल जा चुके है। आरोपी मनोज झा का अपहरण के साथ लोगों को ठगने का अपना शिकार बनाया करता था। ठगी का मामला भारत के कई राज्य के थाना में दर्ज है। एसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए मनोज झा के पास से एक काला रंग का बैग बरामद हुआ है, जिसमें दो मोबाइल,बाहर सादा पेज पर हस्तलिखित अकाउंट एवं डिटेल्स और चार रूल पेज पर अन्य डिटेल हस्तलिखित, इंडियन बैंक का एक क्रेडिट कार्ड एवं दो डेबिट कार्ड,दो आइसीआइसी आइ बैंक का डेबिट कार्ड,दो एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड,दो पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड,एक इंडियन ओवरसीज बैंक का क्रेडिट कार्ड,एक बैंक आफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड, एक हरियाणा सरकार का इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस,एक फॉर्च्यूनर सिग्मा का आरसी कार्ड,एक महेंद्र स्कॉर्पियो का आरसी कार्ड,एक पैन कार्ड,एक वोटर आईडी कार्ड,एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।
