
अपहरण के आरोप में तीन नकली क्राइम ब्रांच के कर्मी गिरफ्तार
कामरूप (असम)- 09 जनवरी। कामरूप (ग्रामीम) जिला के हाजो थाना क्षेत्र के शक्तिबाड़ी से अपहरण किए गई एक युवक को पुलिस ने सकुशल गुवाहाटी के जालुकबारी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि हाजो के कलिताकुची की ओर से आ रहे मुख्तार अली को तीन लोगों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए मैक्सिमो वाहन में उठाकर ले गए। जिसके बाद उसके परिवार वालों से फिरौती की मांग करना शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मुख्तार के परिजनों ने हाजो पुलिस को दी। पुलिस ने अभियान चलाकर गुवाहाटी के जालुकबारी से अपहरणकर्ताओं के चुंगल से सकुशल अपहृत व्यक्ति को बरामद कर लिया। अपहरण की वारदात में शामिल नकली क्राइम ब्रांच के अधिकारी दीपज्योति ठाकुरिया, नारायण दास सहित मैक्सिमो चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के पास से से एक एयर पिस्तौल, एक खिलौना की पिस्तौल, एक मोबाइल फोन, नगद रुपये, दो वॉकी टॉकी बरामद किया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार तीनों से सघन पूछताछ कर रही है।



